ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक में हुए रोचक मुकाबले
धौलपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों में शनिवार को दूसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। इन जिला स्तरीय आयोजनों में ग्रामीण एवं शहरी खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा दम-खम लगाया। इन खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी जन भी मौजूद रहे। विभिन्न खेलों में रोचक मुकाबले देख दर्शक भी रोमांचित हो उठे और ऐसे लोकप्रिय व उपलब्धिमूलक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेलों के मुख्य निर्णायक एवं माध्यमिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि शनिवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कहा कि खिलाड़ियों को अपना फोकस खेल पर देना चाहिए। इसके लिए उनका फिटनेस पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा कर रहे हैं। उन खिलाड़ियों से सीख लेते हुए अन्य साथी खिलाड़ी विश्वास के साथ मेहनत करें साथ ही खिलाड़ी अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। इस अवसर पर सन्तोष कुमार, परमजीत सिंह बैंस, बिजेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, मुन्ना सिंह परमार, सुरेश माली, यादवेंद्र सिंह, सन्तोष तिवारी, राकेश परमार, हरीमोहन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, अनिता कुमारी, सुरेखा त्यागी, सुमन देवी, वीरपाल, मंजू देवी, सीता जाट, सुल्तान सिंह, निधि परमार, रविशंकर, सुनील तिवारी, बलवीर सिंह, दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, भूपेंद्र राणा, फारूक बेग, चोब सिंह, अशोक मीणा, हेमन्त परमार, रविमोहन त्रिवेदी, मनोज सेन, सरनाम सिंह, विक्रम सिंह, अनेक सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।