Dark Mode
इंटरनल रेलवे सेफ्टी टीम ने किया सुरक्षा मापकों का निरीक्षण

इंटरनल रेलवे सेफ्टी टीम ने किया सुरक्षा मापकों का निरीक्षण

 
नदबई । उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य सरंक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंटरनल रेलवे सेफ्टी टीम ने ट्रेनों के संचालन दौरान आगरा-बांदीकुई रेलमार्ग पर सुरक्षा मापकों का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा मानकों की पालना को लेकर रेलवे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इससे पहले इंटरनल सेफ्टी टीम के सदस्य स्पेशल ट्रेन से आगरा से बांदीकुई स्टेशन पहुंचे। बाद में वापिसी दौरान घासीनगर, घोसराना, खेडली व नदबई स्टेशन पर ट्रेक गुणवत्ता की जांच पडताल करते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इंटरनल सेफ्टी टीम सदस्यों ने नदबई स्टेशन पर मेजर ब्रिज का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा। साथ ही ट्रेनों के संचालन दौरान सुरक्षा नियमों की पालना करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान उपमुख्य यातायात प्रबंधक गिरीश कंचन, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी यांत्रिक मनीषा गोयल, मुख्य अभियंता विनीत श्रीवास्तव, उपमुख्य सिंग्नल एवं दूर संचार अभियंता सौरव श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक वीरेन्द्र शर्मा, मंडल संरक्षा अधिकारी एस.एस.मीणा, सहायक सुरक्षा आयुक्त योगेन्द्रपाल मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!