जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में इंटरनेशनल यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन
जयपुर: जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने यूथ फॉर इंडिया @2047 श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित अपने 13वें इंटरनेशनल यूथ कॉन्फ्रेंस का सफल समापन किया। सम्मेलन का विषय था एआई डिसरप्शन एंड ऑपर्च्युनिटीज: प्रिपेरिंग यूथ फॉर ग्लोबल चैलेंजेज़। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य प्रभारी,भाजपा तथा भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेर विधानसभा के पूर्व विधायक (डॉ.) सतीश पूनिया उपस्थित रहे। डॉ. प्रभात पंकज ने स्वागत संबोधन में कहा कि रोज़गार योग्यता केवल प्लेसमेंट का आँकड़ा नहीं है; यह तैयारी का मापदंड है। ऐसे सम्मेलन छात्रों को यह समझने का अवसर देते हैं कि वास्तविक परिस्थितियों में संगठन क्षमता,अनुकूलन शीलता और निर्णय लेने की योग्यता का मूल्यांकन कैसे करते हैं। मुख्य अतिथि (डॉ.) सतीश पूनिया ने कहा कि आज के भारतीय विद्यार्थियों को ऐसे विश्व के लिए तैयार होना होगा जो दक्षता के साथ-साथ चरित्र की भी अपेक्षा करेगा। ऐसे अवसर युवा मनों के सीखने, जिम्मेदारी और नेतृत्व के दृष्टिकोण को प्रभावित करते हैं। इसके पश्चात आईपीएस अधिकारी एवं “रुल्स टू रूल :एंसिएंट हिस्ट्री,मॉडर्न लेसंस के लेखक प्रशांत आनंद द्वारा विशेष नेतृत्व सत्र आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान, तीन प्रकाशनों का विमोचन किया गया जिनमें अटलांटिस प्रेस (स्प्रिंगर) की यूथ फॉर इंडिया@2047 सीरीज़ में 13वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की प्रोसीडिंग्स, एक्सेल पब्लिशर की एआई डिसरप्शन एंड अपॉर्चुनिटीज़: प्रिपेयरिंग यूथ फॉर ग्लोबल चैलेंजेस, और 13वीं आईवाईसी बुक ऑफ़ एब्सट्रैक्ट्स शामिल थी।