अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया
डॉ. बाबू लाल मीणा वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र गुडामालानी ने डेडावास गांव सभी किसानों का स्वागत करते हुए बताया कि वर्तमान में जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता एवं महत्त्व को समझाते हुये बताया कि जैव विविधता पारिस्थितिकी तंत्र की उत्पादकता को बढ़ाता है जहां प्रत्येक प्रजाति, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ में फसलों की अधिक विविधता सभी जीवन रूपों के लिए प्राकृतिक स्थिरता सुनिश्चित करती है। सभी मानव जाति को प्राकृतिक संरक्षण करना चाहिए ताकि खाद्य श्रृंखला बनी रहे। खाद्य श्रृंखला में गड़बड़ी पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करती है। साथ ही केंद्र की सभी गतिविधियों के बारे मे किसानों को बताया।
डा. गीतेश मिश्र पशुपालन वैज्ञानिक ने कहा कि सभी किसानों का जैव विविधता पारिस्थितिकी तंत्र के सभी कारकों एवं घटको के बारे में बताया साथ मे गर्मीयों पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।
बायफ एनजीओ के श्री कृष्ण कुमार कलबी प्रोजेक्ट कोर्डेनेटर अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सभी अतिथियों एवं किसानों का स्वागत किया जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में समझाया।
बायफ एनजीओ के श्री कृष्ण कुमार पटेल प्रोजेक्ट कोर्डेनेटर अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सभी अतिथियों एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं किसानों अनार एवं बेर के बगीचों का भ्रमण किया।