Dark Mode
केएमआर क्रिकेट एकेडमी नदबई में लग रहा है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैंप

केएमआर क्रिकेट एकेडमी नदबई में लग रहा है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैंप

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी ले रहे हैं कैंप में हिस्सा

 
नदबई . के हलैना रोड स्थित केएमआर क्रिकेट एकेडमी में स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में देश विदेशी के क्रिकेट खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीखने के लिए कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। कैंप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एस्टन और एथन भी हिस्सा लेने के लिए सिडनी से नदबई पहुंच चुके हैं। खिलाड़ियों के केएमआर क्रिकेट एकेडमी में पहुंचने पर एकेडमी कोच और डायरेक्टर मौनू रौतवार द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। मौनू रौतवार ने बताया की कैंप 1 जुलाई से 8 जुलाई तक चलेगा। कैंप में प्रैक्टिस सेशन के साथ साथ मैचों का आयोजन भी कराया जायेगा। कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विदेश जाकर क्रिकेट खेलने का मौका मिल सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!