अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2023 राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह स्थगित
अजमेर। अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह को आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण स्थगित किया गया। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारित विभाग के उप निदेशक प्रफुल्ल चन्द्र चैबीसा ने दी। विधानसभा आम चुनाव-2023 बुधवार को 59 आवेदन वितरित, एक निर्दलीय अभ्यर्थी ने भरा नामांकन अजमेर। विधानसभा आम चुनाव-2023 की नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि जिले में बुधवार को 59 आवेदन वितरित हुए। विधानसभा क्षेत्रा किशनगढ़ के लिए 10, पुष्कर के लिए 6, अजमेर उत्तर के लिए 15, अजमेर दक्षिण के लिए 5, नसीराबाद के लिए 7, ब्यावर के लिए 6, मसूदा के लिए 4 एवं केकड़ी के लिए 6 नामांकन फार्म सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से उम्मीदवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों के द्वारा लिए गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को जमा किए नामांकन फार्म की संख्या एक रही। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्रा से श्री बाबूलाल बागरिया ने नामांकन पत्रा भरा। चुनाव में अभ्यर्थित के लिए व्यक्ति ऑनलाईल भी आवेदन भर सकता है। विधानसभा आम चुनाव-2023 मतदान के लिए निकाली रैली अजमेर। विधानसभा क्षेत्रा अजमेर दक्षिण रिटर्निंग ऑफिसर शिवाक्षी खाण्डल के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गली-गली वोट थीम को ध्यान में रखते हुए बुधवार को रैली निकाली गई। विधानसभा क्षेत्रा के भाग संख्या 31 से 40 तक के सभी बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एएनएम, बूथ अवेयरनेस ग्रुप के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानगंज और राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय अजयनगर के सभी कार्मिक एवं विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के लिए विद्यालय से भगवानगंज स्कूल से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, संस्कार कॉलोनी, अजयनगर कॉलोनी, नपज कॉलोनी से होते हुए पुन: विद्यालय तक रैली का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा-छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मतदाता जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाए। मतदान की अपील के पोस्टर को प्रदर्शित किया। साथ ही वोट अपील वॉल पर जागरूक मतदाताओं के हस्ताक्षर करवाए। रैली के पश्चात भाग संख्या 31 से 40 के सुपरवाइजर ललित शिवनानी ने मतदान जागरूकता संबंधी जानकारी दी। ईसीआई मोबाइल एप के बारे में बताया। बीएलओ अलका मालकर व ऋतु परिहार ने फार्म 6,7,8 संबंधी जानकारी व मतदान दिवस के दिन बूथ अवेयरनेस ग्रुप की भूमिका के बारे में बताया। ईएलसी की भूमिका तथा ब्रांड एंबेसडर के कार्य की जानकारी प्रदान की गई। मतदान की शपथ भी दिलवाई गई। तिब्बतियन रिफयूजी ल्हासा गर्म ऊनी वस्त्र बाजार का शुभारम्भ अजमेर। सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाष जैन द्वारा तिब्बतियन रिफयूजी ल्हासा गर्म ऊनी वस्त्र बाजार स्वामी कॉम्लेक्स, कचहरी रोड, अजमेर का फीटा काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाष जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता व मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि परम पावन दलाई लामा जी के बौद्व अनुयायी प्रतिवर्ष अजमेर में विगत 50 वर्षो से 42 दुकानो में अपने ऊनी वस्त्र सम्यक आजीविका के रूप में बेचकर परिवार का भरण पोषण करते है। वह भारत में शरणार्थी के रूप में रहकर व्यापार करते है। मात्र 3 माह हेतु सर्दियो में अपनी रोजी रोटी हेतु आते है। इस अवसर पर ल्हासा मार्केट के अध्यक्ष चोगिल्तसेन, सचिव सेवंग लोदोयो व कोषाध्यक्ष केलसंग डोनडुब आदि का आभार व्यक्त किया। इस कार्यकम्र में बौद्वमठ गौतम नगर अजमेर से गुणवन्त राहुल छाबड़ा, देवीलाल झाला, छम्मरत्न आनन्द, बलवंत सिंह ज्योतियाना उपास्थित रहे। अजमेर वासी प्रत्येक दिन प्रात: 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक ऊनी वस्त्र खरीदने आ सकते है। विधानसभा आम चुनाव-2023 7 नवंबर से 30 नवम्बर तक रहेगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध अजमेर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 7 नवम्बर को सुबह 7 बजे से लेकर 30 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक के लिए एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है। इस दौरान अजमेर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में एक्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान सहित अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ओपिनियन पोल या अन्य पोल सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा। इस अधिसूचना के अनुसार एग्जिट पोल करना और एग्जिट पोल के परिणामों को समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना अथवा अन्य किसी तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर भी पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में किसी ओपिनियन पोल एवं किसी अन्य प्रकार के मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी निर्वाचन मामले का प्रदर्शन 48 घंटों की अवधि जो इन चुनावों के सम्बन्ध में मतदान के समापन के लिए नियत घंटों के साथ समाप्त हुई हो, तक के लिए रोक रहेगी। राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में हुआ दूरबीन द्वारा कान का सफल ऑपरेशन अजमेर। राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय आदर्श नगर के ईएनटी चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमावत द्वारा कान के पर्दे का दूरबीन द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। इस तरह का जटिल ऑपरेशन चिकित्सालय में प्रथम बार सम्पन्न किया गया। चिकित्सालय में अब यह सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध रहेगी। राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय, आदर्श नगर के अधीक्षक डॉ. राकेश पोरवाल ने बताया कि हाल ही में पीजी कोर्स पूर्ण कर इस चिकित्सालय में नवपदस्थापित ईएनटी चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमावत द्वारा मरीज श्रीमती सुगना रावत पत्नि श्री महेन्द्र सिंह रावत, उम्र 25 वर्ष निवासी- भवानीखेडा नसीराबाद का कान के पर्दे का दूरबीन द्वारा सफल ऑपरेशन किया। इस प्रकार का जटिल ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज स्तर के चिकित्सालयों में होना संभव है। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.बी. सिंह की अनुमति से यह शल्य क्रिया सम्पादित की गई। चिकित्सक व उनकी टीम ने संसाधनों की कमी के बावजूद दूरबीन द्वारा कान का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज को 2-3 दिन तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। अब मरीज पूर्णतया स्वस्थ है। मरीज को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि ईएनटी चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमावत के साथ निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. संजय भागर्व, नर्सिग ऑफिसर अनिता मिश्रा एवं रूबिया, भागचन्द, जितेन्द्र आदि स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। मरीज एवं परिवार का कहना है कि मरीज के कान में पस निकलने के कारण मरीज करीब 5-6 साल से परेशान थे। कई जगह दिखाया लेकिन कोई लाभ नही हुआ। सैटेलाईट हॉस्पीटल में ईएनटी डॉ. अभिषेक कुमावत को ओपीडी में दिखाया था। उन्होंने सभी प्रकार की जांचे कर ऑपरेशन की सलाह दी थी। डॉक्टर द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।