अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन इंदौर में 24 को
जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 24 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होगा। इस परिचय सम्मेलन के लिए सम्पूर्ण देश एवं विदेशों से लगभग 1200 युवक-युवतियों के आवेदन प्राप्त हुए है।
फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने बताया कि समाज की ज्वलंत समस्या बन रहे इस विषय पर फेडरशन पहली बार अंतरराष्ट्रीय एवं विशाल स्तर पर ये आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष यशकमल अजमेरा ने बताया कि सम्पूर्ण देश एवं विदेशों से लगभग 1200 युवक-युवतियों के आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें आई टी एवं अन्य सभी प्रकार के प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्रियलिस्ट, इंजीनियर, डाक्टर, सी. ए., व्यावसायी आदि शामिल है, इस सुअवसर पर प्राप्त 1200 परिचय की एक सुसज्जित परिचय पुष्प स्मारिका का भी प्रकाशन किया जा रहा है।
रीजन अध्यक्ष राजेश बड़जात्या ने बताया कि जैन समाज में विवाह योग्य युवक युवतियों की विवाह की आयु बढ़ती जा रही है और संबंध तय करने में व उपयुक्त जीवन साथी की तलाश में समस्याएं आ रही है । इन्ही हालातों को देखते हुए इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा।
मुख्य तकनीक संयोजक मनीष सोगानी एवं तकनीकी संयोजक अतुल छाबड़ा, रमेश छाबड़ा, सुरेंद्र कुमार जैन, नीरज जैन, भारत भूषण जैन ने बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने बहुत उत्साह के साथ
टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन किये। फेडरशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुरेंद्र पांड्या, नवीन सेन जैन, रीजन संस्थापक अध्यक्ष अनिल जैन प्च्ै, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला ने सभी समाज जनों से सम्मेलन को आयोजित करने के उद्देश्यों को सार्थक करने एवं ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की।