नर्सिंग कर्मियों का अभिनंदन कर मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्सडे
पीपाड़ शहर . जिला अस्पताल पीपाड़ शहर सहित क्षेत्र में भी फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल’ के जन्म दिवस को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया गया है।वही बोरुंदा कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी फ्लोरेंस नाइटेंगल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके सभी लोगो के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा सभी नर्सेज का मुंह मीठा करवाकर उनका माल्यार्पण किया गया ।
फ्लोरेंस नाइटेंगल के बारे में कहा जाता है कि वह रात के समय अपने हाथों में लालटेन लेकर अस्पताल का चक्कर लगाया करती थी। उन दिनों बिजली के उपकरण नहीं थे,फ्लोरेंस को अपने मरीजों की इतनी फिक्र हुआ करती थी कि दिनभर उनकी देखभाल करने के बावजूद रात को भी वह अस्पताल में घूमकर यह देखती थी कि कहीं किसी को उनकी जरूरत तो नहीं है।इस दोरान डा किरण परिहार, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उगम सिंह राठौड़, नर्सिंग ऑफिसर अर्जुनसिंहखींची, राजेंद्र रलिया, दिनेश जोशी, श्रवण भंवरिया, देवेंद्र ज्याणी, दिनेश कच्छावाह, मधु राठौड़, विमला पंवार, जगदेव मारोटीया, राकेश टाक, प्रीतम सोनी, राजेन्द्र शर्मा, पुरषोत्तम शर्मा, छोटूराम जुरिया, भगीरथ सेंगवा, ओमप्रकाश जुरिया, साहिल पेमावत,सतीश पुनिया राजवीर, कालूराम, सुरेंद्र, जवरीलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।