जिला चिकित्सालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस
डीडवाना. शहर के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जानकारी देते हुए चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र वैष्णव ने बताया कि 12 मई 1820 को मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था. उन्हीं की याद में हर साल 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया जाता है. नाइटिंगेल नर्स होने के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थीं. क्रीमिया युद्ध के दौरान उन्होंने जिस तरह से काम किया था, उसकी सराहना आज तक होती थी. नाइटिंगेल 'द लेडी विद द लैंप' के नाम से भी जानी जाती हैं. क्योंकि वो रात के अंधेरे में लैंप लेकर घायल सैनिकों का इलाज करने के लिए निकलती थीं. युद्ध के दौरान घायल सैनिकों में इन्फेक्शन बढ़ रहा था, जिससे सैनिकों की मौत हो रही थी. उनके इलाज से हजारों की तादाद में सैनिक फिर से ठीक होने लगे थे. अपने इस सराहनीय काम से फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने 'नर्सिंग' को महिलाओं के लिए एक नया पेशा बना दिया था वहीं नर्सेज दिवस पर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के छाया चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया इस अवसर पर प्रदीप बुगालिया नर्सिंग अधीक्षक के दुर्गा लाल नागलिया राजेंद्र गणेशाराम चौधरी राजेंद सफी मोहम्मद पन्नालाल गिरधर वर्मा वीरेंद्र भाटी दिलीप विनोद ज्याणी विजयलक्ष्मी नथमल भाटी सुमन किरण नीतू आदि मौजूद रहे।