Dark Mode
अंतरराष्ट्रीय संस्था  आर्ट ऑफ लिविंग का  हैप्पीनेस  शिविर 20 जून से 

अंतरराष्ट्रीय संस्था  आर्ट ऑफ लिविंग का  हैप्पीनेस  शिविर 20 जून से 

 
वैर   . विश्व योग दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय  संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में   20 जून मंगलवार से 25 जून तक  छः दिवसीय शिविर का आयोजन  सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में होगा, 
   आयोजक वैद्य सुभाष कटारा और नेमसिंह ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक प्रतिभागियों को ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक  हरिओम सिनसिनवार भरतपुर, दिगंबर सिंह मथुरा और  राजेश पाराशर  जयपुर द्वारा योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया जाएगा , एडवोकेट हरीश भारद्वाज ने बताया कि शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 6:00 से 8:30 तक रहेगा जिसका  का समापन 25 जून को होगा , शिविर में कराए जाने वाले अभ्यास से  सभी लोग अपने जीवन को तनाव मुक्त रखते हुए शांति, प्रेम आनन्दपूर्वक व्यतीत कर सकगे, शिविर के आयोजन में मनोज पुरोहित, सत्य प्रकाश शर्मा, मिलन भारद्वाज, वीरेंद्र सैनी, तरुण गोयल, हरीश भारद्वाज लोकेश पुरोहित  आदि विशेष रूप से सहयोगी हैं, 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!