Dark Mode
अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया

अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया

सीकर। शहर के पालवास रोड़ स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम इंडिजियस यूथ एज एजेन्ट आफ चेन्ज फार सेल्फ डिटरमिनेशन पर प्रकाश डालते हुए बाबूलाल मीना ने आदिवासी समुदाय के लोगों को अपने हक और अधिकार प्राप्त करने के लिए शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया वहीं आदिवासी मीणा समाज अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार मीणा ने युवा पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री रोहिताश मीणा सेवानिवृत्त प्रबंधक एसबीआई एवं कैलाश चंद्र मीणा, बाबुलाल मीना एवं एडवोकेट मुकुल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए तथा समारोह में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!