न्यायालय परिसर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
टोंक । अधिवक्ता परिषद राजस्थान एवं पूर्व प्रांत जिला इकाई टोंक द्वारा न्यायालय परिसर में स्थित जिला अभिभाषक संघ कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसिटी न्यायाधीश रंजना सर्राफ, पोक्सो न्यायधीश नुसरत बानो, एसीजेएम निधी शर्मा, एडीआर न्यायाधीश रुबीना परवीन अंसारी, अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कासलीवाल, अधिवक्ता परिषद टोंक अध्यक्ष जितेंद्र जैन रहे। कार्यक्रम में अतिथियों व वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘यत्र पूज्यंते नारी, तत्र रमंते देवता’’ । नारी का सम्मान कर सृष्टि की संरचना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमे मां बहनों का सम्मान करना चाहिए तथा उन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग करना चाहिए, क्योंकि महिला ही किसी समाज, परिवार की रीड की हड्डी होती है, जिस परिवार व समाज में महिला प्रताडि़त होती है, वहां मृत आत्मा का वास होता है, साथ ही वहां राक्षस योनि उत्पन्न हो जाती है, इसलिए यह अत्यंत जरूरी है कि महिलाओं के साथ पुरुषों को कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रूढि़वादी व्यवस्था से निकलकर विकासवादी व्यवस्था से सोचना चाहिए । महिला अधिवक्ता यदि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी शक्ति के साथ करें तो समाज की अंतिम नारी तक न्यायिक व्यवस्था सुलभ, सरल एवं सस्ती हो सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कासलीवाल ने अधिवक्ता परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक व विधिक सेवा के कार्यो के बारे में प्रकाश डालते हुए अधिवक्ता परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यो की न्यायधिकारियों व सभी अधिवक्ताओं ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद महामंत्री रमेश शर्मा व महिला इकाई अध्यक्ष रेणु विजय द्वारा किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष जितेंद जैन ने सबका आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एड. रमा चौधरी, कुसुम विजय, निशा शर्मा, शिवानी गुप्ता, हर्षिता, उर्वशी मिश्रा, खुशबु जैन, राजकिशोर गुर्जर, महेश भारद्वाज, सेतराम चौधरी, कमलेश यादव, आशिष पाल, विकास चोपड़ा, मेघराज जाट, उर्वशी मित्तल, पूजा गंगवाल, हर्षिता कुमावत, प्रेरणा पाठक, संगीता, अमीषा गौतम, निशा चौधरी, सुमन सोनी, पूजा चन्देल, सोनू बैरवा, राजेन्द्र शर्मा, पंकज कुमावत, प्रदीप साहू, पवित्र मिश्रा, राजेश सैनी, जोधराज गुर्जर, राजेश गुर्जर, छोटे लाल सोलंकी, प्रवीण महावर, राजवीर चौधरी, किरोड़ी मीणा, विनोद लाम्बा, दिलकुश धाकड़, धीरज संगत, रईस अहमद, बनवारी शर्मा एवं मनीष कासलीवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।