अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
सूरजगढ़ . उपखंड क्षेत्र में नोवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आमजन में काफी उत्साह और जोश नजर आया। सूरजगढ़ उपखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाको में योग विशेष योग शिविर लगाए गए। अनाज मंडी में व्यापार संघ गेस्ट हाउस में विशेष योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सूरजगढ़ विधायक शुभाष पूनिया सहित अन्य योग साधको ने योग प्रशिक्षकों की मौजूदगी में योगाभ्यास किया। इस मौके पर विधायक शुभाष पूनिया ने कहा की योग स्वस्थ शरीर का आधार है। विधायक शुभाष पूनिया ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पुरे विश्व में योग का महत्व काफ़ी बढ़ गया है । 21 जून का दिन को पुरे विश्व में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । विधायक ने योग शिविर में भाग लेने आये योग साधको व आमजन को नियमित योग करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौक़े पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गोयल,रामजीलाल फोगाट, रामौतार शर्मा,महावीर सिंह शेखावत,रवि सुद्राणिया,पवन पालिया,सुरेश बिलोटिया केशव गुप्ता,रमेश व अन्य योग साधक मौजूद रहे।