Dark Mode
रात्रि मे संदिग्ध की पूछताछ

रात्रि मे संदिग्ध की पूछताछ

रामगंजमंडी. शहर के चौराहो पर रात्रि 12 बजे बाद निकलने वाले लोगो से पुलिस जवानो द्वारा पूछताछ की जा रही है। जिसमे स्टेशन चौराहा तो पन्नालाल चौराहा सहित सुकेत रोड खैराबाद रोड उंड़वा रोड सहित अन्य मार्ग है। क्षेत्र मे चोरी का ग्राफ बढ़ने से भी आमजन को तकलीफ होने लगी है। सीआई मनोज कुमार बेरवाल ने कहा कि चोरी को रोकने के लिए शहर मे गश्त बढ़ाई गई 50 पुलिस कर्मियों ने रात्रि मे अलग - अलग जगह क्षेत्र मे गश्त की है। आगे भी जारी रहेगी। वही पन्नालाल चौराहे पर रात्रि 12 बजे तैनात टाउन चौकी प्रभारी झाबर सिंह ने मुस्तेदी से कार्य करते हुए कहा कि शहर मे आने जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों मे घूमने वाले या संदिग्ध अवस्था मे मिलने वालों को रोककर पूछताछ की जा रही है। संतुष्ट होते ही हम उन्हे जाने देते है जिससे अपराधियों पर चौकसी मे आसानी होती है। टाउन प्रभारी झाबर सिंह ने कहा कि चौराहो पर एक एक पुलिसकर्मी नही कम से कम तीन या चार होने चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!