Dark Mode
राष्ट्र निर्माण में पेंशनर्स समाज का अमूल्य योगदान : बिरला

राष्ट्र निर्माण में पेंशनर्स समाज का अमूल्य योगदान : बिरला

  • पेंशनर्स समाज के वार्षिक अधिवेशन को किया संबोधित

बूंदी। पेंशनर्स समाज वह आधारशिला है, जो वर्षों के अनुभव, मेहनत और निष्ठा को संरक्षित रखता है। यह समाज उन व्यक्तियों का समूह है, जिन्होंने अपने जीवन के सुनहरे वर्ष देश और समाज की सेवा में समर्पित किए। जब देश में संसाधनों का अभाव था, तब भी कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए आपने राष्ट्र और प्रदेश के नवनिर्माण में अपना योगदान दिया। आपका योगदान हर पीढ़ी के लिए एक अमूल्य धरोहर है। यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाली रिसोर्ट में आयोजित पेंशनर्स समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में कही।
बिरला ने कहा कि आज जब भारत विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में पेंशनर्स समाज का योगदान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी राजकीय सेवा में रहे, सार्वजनिक जीवन की लम्बी यात्रा में मुझे मेरे पिताजी के साथ पूरे पेंशनर्स समाज का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। वरिष्ठजनों का सम्मान मेरे लिए हमेशा गौरव का क्षण रहा है।
पेंशनर्स के लिए भवन बनेगा
बिरला ने कहा कि बूंदी में पेंशनर्स के लिए एक अत्याधुनिक भवन बनाया जाएगा, और जल्द ही इसके लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पेंशनर्स का लम्बा विभागीय अनुभव है और उनकी योजना है कि पेंशन भवन के साथ-साथ इसमें सेवा केंद्र भी स्थापित किए जाएं। इन केंद्रों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकेगा। इसके लिए आवश्यक होने पर पेंशनर्स भवन में ई-मित्र की भी व्यवस्था की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!