Dark Mode
नांदेड़ गुरुद्वारे के पास गोलीबारी मामले में जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंपी गई

नांदेड़ गुरुद्वारे के पास गोलीबारी मामले में जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंपी गई

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गोलीबारी की घटना की जांच स्थानीय पुलिस से महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को सौंप दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।यह घटना 10 फरवरी को नांदेड़ के शाहिदपुरा में सचखंड गुरुद्वारा के पास हुई थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरमीत सिंह सेवादार और उसके रिश्तेदार रविंद्र सिंह राठौर पर गोली चलाई, जब दोनों स्कूटर पर जा रहे थे। सेवादार नासिक सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राठौड़ की मौत हो गई, जबकि सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजीराबाद थाने में दर्ज मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दी गई है। एटीएस की छत्रपति संभाजी नगर इकाई जांच करेगी।’’ मामले में दो लोगों ने हमलावर को सहायता प्रदान की थी, जिन्हें 13 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। एक अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!