Dark Mode
फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

सीकर। पालवास रोड, सीकर स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड क्लास आईसीएसई स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया।समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, ब्रिगेडियर बी.बी.जानू, कर्नल वीर सिंह जादौन, प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुंडा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, फ्लोरेटो प्रबंध निदेशिका डा. मिनाली सुंडा, प्रिंस एकेडमी प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी एवं प्रिंस लोटस वैली प्रिंसिपल पूनम चौहान ने बतौर अतिथि शिरकत की। सेरेमनी में वान्या चारण स्कूल प्रेसिडेंट, सौम्या सोनी वाइस प्रेसिडेंट, छवि कटारिया सेक्रेटरी, मिताक्षी शर्मा कल्चरल सेक्रेटरी, परिमिति भारद्वाज डिसिप्लिन सेक्रेटरी, धैर्या शर्मा लिंग्विस्टिक सेक्रेटरी एवं दिव्यम बांगरवा स्पोर्ट्स सेक्रेटरी मनोनीत किये गये।गोल्डन ईगल से सेजल शर्मा, सिल्वर हॉर्स से रेयान मलवान, स्टार ट्रेक से तनवी चौधरी और फायर ड्रैगन से आर्यन खांडल हाउस कैप्टन नियुक्त किये गये। प्रिंसिपल रिंकू शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल को कर्त्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्टूडेंट्स द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल बैंड ने शानदार बैंडवादन किया एवं एन.सी.सी कैडेट्स ने आकर्षक परेड की।समारोह में ब्रिगेडियर बी.बी.जानू ने कहा कि फ्लोरेटो विद्यार्थियों के ओवरऑल डवलपमेंट हेतु यूनिक पैटर्न पर काम कर रही है। यहां के विद्यार्थियों से संवाद करने पर अलग ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट की झलक नजर आती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!