Dark Mode
सामाजिक समरसता महायज्ञ के लिए गाँवो में निमंत्रण

सामाजिक समरसता महायज्ञ के लिए गाँवो में निमंत्रण

मदनगंज किशनगढ़। सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता महायज्ञ की समिति अब गांव गांव जाकर समस्त समाजों से मुलाकात एवं जन जागरण के माध्यम से सभी को महायज्ञ में बैठने का निमंत्रण दे रही है। गाँवो की ओर प्रथम दिन दुखहर्ता मंगलकर्ता रिद्धि सिध्दि के दाता खोड़ा गणेश जी को महायज्ञ का निमंत्रण भेंट कर की गांववासियो से चर्चा की। खोड़ा गणेश, बूबाणी एवं ढाणी  पुरोहितान में महायज्ञ समिति के सह संयोजक शंभू  शर्मा के नेतृत्व समस्त ग्राम वासियों को जागरूक कर महायज्ञ में आहुति देने के लिए निमंत्रण दिया गया। महायज्ञ कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मी नारायण सोनगरा महायज्ञ कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए समस्त ग्राम वासियो से आग्रह किया कि जातिगत भेदभाव एवं छुआछूत को मिटा कर हम सभी एक साथ बैठकर यज्ञ में आहुति देंगे। इससे सामाजिक समरसता बढ़ेगी एवं सर्व समाज मे समानता की भावना का विकास होगा। महायज्ञ में दिल्ली से दाती महाराज एवं निंबार्क आचार्य पीठाधीश्वर श्री श्रीजी महाराज इस महायज्ञ  पहुंचकर आशीष वचन भी प्रदान करेंगे। महायज्ञ के कूपन व पत्रक वितरण भी किये गए। सर्व समाज के उपस्थित ग्राम वासियों  ने महायज्ञ में आने का पूर्ण विश्वास दिलाया एवं इस पहल को सर्वहितकारी एवं सराहनीय बताया। महायज्ञ जनसंपर्क के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सूरज सिंह रावत, केसर सिंह रावत, गजेंद्र सिंह, बाबूलाल परसोया, नोरत परसोया, राजेंद्र सिंह रावत, नानू सिंह, सुखाराम रावत, मदन सिंह रावत, लाल सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, महेंद्र सिंह राजपूत, बाबूलाल परसोया, सोजीराम रावत, रामदेव सिंह, परमेश्वर रावत, सुल्तान सिंह रावत लाल सिंह अमरचंद परसोया, बाबूलाल रावत, गौरव सवासिया समस्त ग्रामवासी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!