रामलला की स्थापना पर अयोध्या पहूॅचने का निमंत्रण दिया
बहरोड़। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की स्थापना का वक्त नजदीक आ रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो जाएगी। राम भक्तों को अयोध्या बुलाने के लिए अक्षत के कलश हर गॉव व ढाणियों में भेजे गये हैं। जिन्हें रामभक्तों के द्वारा हर घर में पहूॅचाया जाना हेै। इसी क्रम में उपतहसील गण्डाला में श्री राम मन्दिर निर्माण सेवा समिति गण्डाला के चेयरपर्सन देवी सिंह यादव के नेतृत्व में श्री राम भक्तों ने नवनिर्मित श्री राम मन्दिर का चित्र और अयोध्या से आये पीले चावल के साथ निमंत्रण पत्रों को घर-घर पहूॅचाने का काम सोमवार को शुरू कर दिया। चेयरपर्सन देवी सिंह ने बताया कि रामभक्त श्री राम प्रभू के जयकारों के साथ प्रत्येक घर ंमें पहूॅच रहे हैं और नवनिर्मित श्री राम मन्दिर का चित्र और अयोध्या से आये अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रहे हैं। इस अवसर पर खुशीराम जांगिड़, स्वयंसेवक अनिल यादव, शिक्षक महेन्द्र यादव, मनीष सेठ, डा. नीरज पांडे, सन्दीप यादव, आशीष प्रजापत आदि रामभक्त मौजूद रहे।