Dark Mode
हार्दिक पांड्या पर टूटा IPL का शिकंजा, मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी

हार्दिक पांड्या पर टूटा IPL का शिकंजा, मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर आचार संहिता उल्लंघन के चलते 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार यह मामला बुधवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया। हार्दिक पांड्या को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिटिंग्स के दुरुपयोग से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद के बाद हुई, जब हार्दिक रन-अप पर लौटते समय गुस्से में विकेट की बेल्स को जोर से मारते नजर आए। मैच रेफरी राजीव सेठ ने इस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। हार्दिक ने अपनी गलती स्वीकार कर सजा भी मान ली।

केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 147/8 का स्कोर बनाया। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 26 रन, तिलक वर्मा ने 20 रन और कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में 148/6 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

केकेआर की ओर से मनीष पांडे ने 33 गेंदों पर 45 रन की अहम पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 40 रन बनाए। दोनों के बीच 64 रन की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। रिंकू सिंह ने नाबाद 9 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश ने मुंबई के लिए 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। मनीष पांडे को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!