27 जून को खुलेगा साइएंट डीएलएम लिमिटेड का आईपीओ
कोटा . साइएंट डीएलएम लिमिटेड कंपनी का आईपीओ 27 जून को खुलकर 30 जून को बंद होगा| इस आईपीओ में कुल मिलाकर 5920 रुपये मिलियन तक के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल होगा। एंकर निवेशक 26 जून तक शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे ।
इश्यू के लिए प्राइस बैंड 250 से 265 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 56 इक्विटी शेयर और उसके बाद 56इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने बीआरएलएम के परामर्श से कुल मिलाकर रुपये 1080 मिलियन के 4,075,471 इक्विटी शेयरों का निजी प्लेसमेंट किया है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए गए इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर बीएसई के साथ सूचीबद्ध करना प्रस्तावित है। एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।