आज खुलेगा सेनको गोल्ड लिमिटेड का आईपीओ
कोटा. सेनको गोल्ड लिमिटेड के 10 रूपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की कुल 405 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम आईपीओ आज 4 जुलाई को खुलेगा। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में 270 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है ।ऑफर का प्राइस बैंड 301 से 317 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 47 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 47 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकती है। ऑफर 6 जुलाई को बंद होगा । कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 196 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल के जरूरतों को पूरा करने तथा शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, एम्बिट प्राइवेट लिमिटेड, और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।