Dark Mode
तेहरान और मस्कट में बातचीत, अमेरिका संग वार्ता की तैयारी तेज

तेहरान और मस्कट में बातचीत, अमेरिका संग वार्ता की तैयारी तेज

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और ओमान के विदेशमंत्री बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता के अगले दौर की तैयारियों पर चर्चा की। रविवार देररात फोन पर हुई बातचीत में दोनों पक्षों ने गुरुवार को होने वाली वार्ता के कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इरना की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले अराघची ने कहा कि वह परमाणु बातचीत के नए दौर के लिए गुरुवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान अभी अमेरिकी पक्ष को पेश किए जाने वाले एक मसौदा प्रस्ताव पर काम कर रहा है। तेहरान और वाशिंगटन के बीच जल्द ही एक समझौता हो सकता है। इस बीच अल बुसैदी ने पुष्टि की कि ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार को जिनेवा में बातचीत का एक नया दौर होगा। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने रविवार को एक्स पर कहा, ''ईरान इस इलाके में शांति और स्थिरता के लिए वचनबद्ध है। हाल की बातचीत में व्यवाहिक प्रस्ताव का आदान-प्रदान हुआ। इससे अच्छे संकेति मिले। हम अमेरिका के कदमों पर करीब से नजर रख रहे हैं और किसी भी संभावित कदम का जवाब देने के लिए सभी जरूरी तैयारी कर ली है।'' ईरान और अमेरिका ने इस महीने ईरानी परमाणु कार्यक्रम और इस्लामिक रिपब्लिक पर लगे प्रतिबंध हटाने पर दो दौर की बातचीत की है। यह वार्ता 06 फरवरी को ओमान और 17 फरवरी को स्विट्जरलैंड में हुई। यह पिछले साल जून में इजराइल के शुरू किए गए 12 दिन के युद्ध के बाद पहली ऐसी बातचीत है, जिसमें अमेरिका बाद में शामिल हुआ। बातचीत के बीच अमेरिका ने इस इलाके में एयरक्राफ्ट कैरियर और दूसरे सैन्य साजो सामान भी तैनात किए हैं। ईरान ने इसे सैन्य कार्रवाई की धमकी के रूप में लिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!