Dark Mode
बाड़मेर जिले के तहसील कार्यालय धनाऊ में अनियमितता का मामला तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार पद पर पदस्थापित भू-अभिलेख निरीक्षक रुपाराम के भरोसे 

बाड़मेर जिले के तहसील कार्यालय धनाऊ में अनियमितता का मामला तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार पद पर पदस्थापित भू-अभिलेख निरीक्षक रुपाराम के भरोसे 

धनाऊ/ बाड़मेर जिले की तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार पद पर पदस्थापित भू-अभिलेख निरीक्षक रुपाराम के पद पर रहते हुए काले कारनामे व अनियमितता के विभिन्न प्रकार है कि पिछले लम्बे समय तहसीलदार की हठधर्मिता के आमजनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है|तहसील धनाऊ क्षेत्र में पंजीयन कार्यालय सहित पटवारियों के द्वारा नामान्तरण में भारी अनियमितता के साथ ही सही परिवादियों को नामान्तरण के लिए कई महीने चक्कर काटने पड़ते है| विस्तृत उल्लेख बिन्दुवार    
 
1. तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार ताराचंद मीणा के द्वारा सरकारी गाड़ी का उपयोग किया जा रहा था उसके बाद जैसे ही ताराचंद मीणा की ट्रांसफर होने के बाद नव पदस्थापित तहसीलदार रुपाराम के द्वारा बिना निविदा विज्ञप्ति सूचना दिए व्यक्ति विशेष को लाभ देते हुए प्राइवेट गाड़ी को तहसील कार्यालय धनाऊ में लगाकर राजकोष को नुकसान पहुंचाने अहम भूमिका रही है तथा प्राइवेट गाड़ी की ड्राइविंग खुद तहसीलदार व कर्मचारियों के द्वारा की जाती है।
 
2.तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार रूपा राम के द्वारा राजकोष को नुकसान तथा अन्य कई अनियमितता इसमें से मुख्यतः 25% जमीन रजिस्ट्री का भौतिक सत्यापन करना होता है वह सिर्फ कागजों में ही खानापूर्ति कर रहे हैं।
 
3.तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार रुपाराम के द्वारा मकान किराया भत्ता उठाने के साथ-साथ सरकारी आवास उपयोग किया जा रहा है।सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगने से नहीं देने पर स्पष्ट होता है कि गबन और घोटालो का खेल है|
 
4.तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार रुपाराम के द्वारा फर्जी नामांतरण के साथ ही कुछ जगह सही नामांतरण वाले परिवादियों को कई महीने चक्कर काटने पड़ते हैं। अन्त में मोटी रकम हड़प कर नामांतरण सही भरते हैं।
 
5.तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार रुपाराम के द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना न देने और उच्च अधिकारियों के आदेश की पालना करने का मामला इस प्रकार है जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाड़मेर के द्वारा धनाऊ तहसील के तहसीलदार पद पर पद स्थापित रुपाराम के द्वारा निजी सूचना बताते हुए सूचना देने से मना कर दिया है।
 
6 .तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार रुपाराम के राजकीय भूमि से अतिक्रमण नहीं हटवाने के बदले अतिक्रमण धारियों से बड़ी रिश्वत हड़पने का खुलेआम खेल चल रहा है।
 
7.तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार रुपाराम के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि,जन्म मृत्यु अवज्ञा प्रमाण सहित अनेक कार्यों में आमजनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। 
 
 
इनका कहना
बाड़मेर जिले के तहसील कार्यालय धनाऊ में तहसीलदार रुपाराम के पदस्थापित होने के बाद तहसील कार्यालय धनाऊ में भ्रष्टाचार व अनियमितता चरम सीमा पर है और साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। इनके साथ ही तहसील धनाऊ के अधीनस्थ सब जगह अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।
सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता देवीलाल जाखड़ बिसारणिया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!