Dark Mode
पहली गेंद पर ईशान को मिला जीवनदान

पहली गेंद पर ईशान को मिला जीवनदान

गुयाना . वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी भारत के लिए निराशाजनक रहा। इसमें टीम इंडिया को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी। मैच के दौरान कई रोमांचक संघर्ष देखने को मिले, कुछ कैरेबियंस के पक्ष में गए, तो कुछ भारतीयों के।

गुयाना में खेले गए मुकाबले की पहली बॉल पर भारत के ओपनर ईशान किशन को जीवनदान मिला, जबकि भारतीय गेंदबाज पंड्या ने वेस्टइंडीज पारी की पहली बॉल पर विकेट चटकाया। सूर्या का रनआउट, किशन की स्टंपिंग और मैकॉय का कैच ड्रॉप भी चर्चा में रहे।

आगे कुछ ऐसे ही मोंमेंट्स के बारे में पढ़ेंगे…

मैच की पहली बॉल पर ईशान को मिला जीवनदान
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने औबेड मैकॉय को बॉल थमाई। स्ट्राइक पर थे भारतीय ओपनर ईशान किशन। मैकॉय ने पहली ही गेंद लो-फुल टॉस बॉल फेंकी। ईशान आगे बढ़े और ऑफ साइड में हवा में ड्राइव किया।बॉल कप्तान रोवमन पॉवेल के पास पहुंची, लेकिन वे कैच लेने में नाकाम रहे। हालांकि, ईशान इस जीवनदान का कोई बड़ा फायदा नहीं उठा सके और 23 बॉल में 27 रन बनाकर आउट हुए।
मैकॉय से छूटा तिलक का कैच
13वें ओवर में ओबिड मैकॉय ने तिलक वर्मा का कैच छोड़ दिया। अल्जारी जोसेफ ने वर्मा को फुल लेंथ की बॉल डाली। इस बॉल पर वर्मा ने डीप मिडविकेट पर शॉट खेला। जहां मैकॉय बॉल के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं कर सके।
मेयर्स के डायरेक्ट थ्रो ने सूर्या को पवेलियन भेजा
भारत की पारी के चौथे ओवर के दौरान ईशान किशन ने औबेड मैकॉय की गेंद पर तेजी से सिंगल चुराने की कोशिश की। उन्होंने मिड-विकेट की ओर शॉट खेला, जहां तैनात काइल मायर्स ने तुरंत गेंद को उठाया और स्टंप्स पर थ्रो मारा। मेयर्स की गेंद सीधे स्टंप पर लगी और डाइव लगाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव खुद को बचा नहीं सके। यादव का विकेट भारत को दूसरा झटका दे गया।वेस्टइंडीज ने पारी की पहली गेंद पर विकेट गंवाया
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज की पारी में पहली ही बॉल पर कमाल कर दिया। हार्दिक पंड्या बॉलिंग कर रहे थे। पारी की पहली ही बॉल पर ब्रैंडन किंग ने एक्स्ट्रा कवर पर शॉट खेला। सूर्या ने तेजी ने डाइव लगाई और कैच लपक लिया। इस तरह वेस्टइंडीज ने अपनी पारी की पहली ही बॉल पर विकेट गंवा दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!