इशत्याक अहमद क़ाज़ी सर्वोच्च शिक्षा सम्मान 2023 अवार्ड से सम्मानित
मदनगंज किशनगढ़। चौधरी कॉलोनी, गांधीनगर स्थित डेज़ल पब्लिक कान्वेंट स्कूल के संस्थान निदेशक एवं शिक्षाविद इशत्याक अहमद क़ाज़ी को रविवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में आयोजित सम्मान एवं अवार्ड समारोह में टीवी मीडिया ग्रुप जयपुर द्वारा इशत्याक अहमद क़ाज़ी को शिक्षा क्षेत्र में किए हुए उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य हेतु सर्वोच्च शिक्षा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में टीवी मीडिया ग्रुप जयपुर द्वारा आयोजित हुए सम्मान एवं अवार्ड समारोह में राज्य भर से आए हुए विद्यालय संचालकों शिक्षाविदों और प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इस सम्मान एवं अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।