Dark Mode
Africa में इस्लामिक स्टेट समूह पसार रहा है अपने पैर : United Nations

Africa में इस्लामिक स्टेट समूह पसार रहा है अपने पैर : United Nations

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी कार्यालय के प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम अफ्रीका और साहेल में राजनीतिक अस्थिरता के बीच चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट एक बढ़ता हुआ खतरा बन गया है। व्लादिमीर वोरोन्कोव ने संयुक्त राष्ट्र के निष्कर्षों को दोहराया कि खतरे का मुकाबला करने में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद आईएस खासकर संघर्षरत क्षेत्रों में, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा बना हुआ है।
वोरोन्कोव ने कहा कि समूह ने इराक और सीरिया के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया में अपने पूर्व गढ़ों में भी अभियान तेज कर दिया है। वोरोन्कोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि अफ्रीका महाद्वीप में स्थित साहेल क्षेत्र और पश्चिमी अफ्रीका की स्थिति खराब हो गई है और यह ‘‘अधिक जटिल होती जा रही है” क्योंकि स्थानीय जातीय व क्षेत्रीय विवाद चरमपंथी समूह के एजेंडे और संचालन के अनुकूल हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!