Dark Mode
इजराइल-ईरान तनाव : इजराइली सेना की चेतावनी और नए हमलों की आशंका

इजराइल-ईरान तनाव : इजराइली सेना की चेतावनी और नए हमलों की आशंका

तेहरान। इजराइली सेना ने रविवार को ईरानियों को ‘‘सैन्य हथियार उत्पादन कारखानों’’ को तत्काल खाली करने की चेतावनी दी जिसके बाद नए हमलों की आशंका बढ़ गई है। सैन्य प्रवक्ता कर्नल अविचे अद्राई ने ‘एक्स’ पर ईरान को फारसी में चेतावनी जारी की। अद्राई ने पूर्व में गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध के बीच गाजा पट्टी, लेबनान और यमन में अन्य हमलों का संकेत दिया था। उनकी यह चेतावनी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इजराइल अपने हमले बंद कर दे तो तेहरान भी इजराइल पर अपने हमले बंद कर देगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!