Dark Mode
इजराइल ने वेस्ट बैंक में अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा

इजराइल ने वेस्ट बैंक में अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा

इजराइली सैनिकों ने रविवार तड़के इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में समाचार संगठन अल जजीरा के कार्यालय पर छापे मारे और वहां मौजूद लोगों को तत्काल काम बंद करने का आदेश दिया।अल जजीरा ने अपने अरबी के चैनल पर इजराइली सैनिकों के एक फुटेज का सीधा प्रसारण किया जिसमें सैनिक कार्यालय को 45 दिन तक बंद रखने का आदेश दे रहे हैं। अल जजीरा गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध का प्रसारण कर रहा है। इजराइल ने पहले भी पूर्वी यरुशलम में अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा था, उसके उपकरण जब्त कर लिए थे, इजराइल में उसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी तथा उसकी वेबसाइट्स पर भी पाबंदी लगा दी थी। इजराइली सेना ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अल जजीरा ने इस कदम की आलोचना की है और वह पड़ोसी देश जॉर्डन के अम्मान से प्रसारण कर रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!