Dark Mode
हवाई हमले से दहला इजराइल, ईरान और हिजबुल्लाह ने बोला हमला

हवाई हमले से दहला इजराइल, ईरान और हिजबुल्लाह ने बोला हमला

तेल अवीव। ईरान और लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने मंगलवार को इजराइल के अलग-अलग शहरों पर हवाई हमला किया। इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरानी हमले में चार लोग घायल हो गए। तेल अवीव की मेडिकल टीम ने कहा है कि आज सुबह राजधानी में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल गिरने की जगह पर उन्होंने चार लोगों का इलाज किया, लेकिन उनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल टीम ने कहा, "जैसे ही हमें मिसाइल गिरने की खबर मिली, हमने बड़ी संख्या में अपनी टीमें भेजीं। हमने वहां तबाही, धुआं और अफरा-तफरी देखी। हमने तलाशी अभियान शुरू किया। चार घायल लोग मामूली चोटों के साथ इधर-उधर घूम रहे थे और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।"

ईरान समर्थक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने आज हाइफ़ा बे इलाके पर करीब 30 रॉकेट दागे। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज के अनुसार ज्यदातार रॉकेटों को हवाई सुरक्षा प्रणाली ने रोक लिया गया। अभी तक रिहायशी इलाकों में रॉकेटों के गिरने की कोई सूचना नहीं है। एक्रे और हाइफ़ा के क्रायोट उपनगरों में सायरन बजे थे। यह जरूर है कि रॉकेट हमले के समय एकर-एकर और हाइफा के क्रायोट उपनगरों में सायरन बजे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!