293 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड किए जारी
अजमेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को नगर निगम परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में विभिन्न योजनाओं के तहत 293 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए और 207 परिवार लाभांवित हुए।
विभिन्न योजनाओं में आज जारी किए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड
मंगलवार को अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 13 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 37लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 37 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 185 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इन्द्रा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लिए 02 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 16 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 01 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया।