सवाईपुर क्षेत्र में कोहरे के साथ बरसीं ओंस, जनजीवन प्रभावित
सवाईपुर. सवाईपुर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में एक बार फिर क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया, कोहरे के साथ ओंस की बुंदे गिर रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ, कोहरे में विजिबिलिटी बहुत ही कम होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी गति रही, वाहन चालकों हाईवे पर हैंड लाइट जलाकर गुजरते दिखे, कोहरे मे कुछ फिट की दूरी भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया, ग्रामीण सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाकर तापते हुए नजर आ रहे, बुजुर्ग व बच्चे गर्म कपड़ों व घरों में दुबके रहे, गांव की गलियों में सन्नाटा सा पसरा रहा, चाय की थडियों व गर्म व्यंजनों की दूकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही.