Dark Mode
आईटी कार्मिकों ने 11 सूत्री मांगो के लिए किया धरना प्रदर्शन

आईटी कार्मिकों ने 11 सूत्री मांगो के लिए किया धरना प्रदर्शन

राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला पाली के सभी सूचना सहायक एवं सहायक प्रोग्रामर ने अपनी 11 सूत्री मांगो हेतु आज जिला प्रशासन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया की विगत कई वर्षों से आईटी  कार्मिकों की मांगे लंबित चल रही है परंतु इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण आईटी कार्मिकों  में रोष व्याप्त है इस कारण राज्य सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु लगातार  दिनांक 24 अप्रैल 2023 से 02 मई 2023 तक सामूहिक अवकाश पर है इस अवधि के दौरान सद्बुद्धि यज्ञ, जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन , सामूहिक रैली आदि गतिविधि कर रहे है धरना स्थल पर श्री जालम सिंह जी , जिला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ जिला पाली ने आईटी यूनियन के आंदोलन को समर्थन प्रदान करते हुए महासंघ के माध्यम से मांगो को राज्य सरकार स्तर पर पहुंचने का आश्वस्त किया इस दौरान महासचिव चंद्र प्रकाश वैष्णव ने बताया की आईटी कैडर की दशकों से व्याप्त वेतन विसंगति जिसमे सूचना सहायक का ग्रेड पे 3600 एवम सहायक प्रोग्रामर का ग्रेड पे 4200 किया जाना है
 
परंतु राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन विसंगति निवारण हेतु गठित खेमराज समिति की रिपोर्ट को प्रकाशित नही कर रही है साथ पद्दोंती हेतु वर्तमान पर्याप्त पद नही होने, हार्ड ड्यूटी एलाउनेस , पदनाम परिवर्तन आदि  मांगों पर उचित करवाई नही की है ब्लॉक अध्यक्ष पाली श्री अनिल तंवर ने बताया की मांगे नही माने जाने पर 3 मई से जयपुर में महापड़ाव किया जाएगा I धरना स्थल पर महासंघ के पदाधिकारी सूर्य प्रकाश जी व्यास, राजेंद्र सिंह जी उदावत, भीक सिंह जी राजपुरोहित, रजनीकांत जी ,प्रमोद जी,  खेमराज जी त्रिवेदी,  करण सिंह जी एवम आईटी यूनियन पाली के उपाध्यक्ष ज्ञानचंद जी, गरिमा जी , कुसुम जी, ब्लॉक अध्यक्ष सोजत से तेजराज जी, ब्लॉक अध्यक्ष मारवाड़ जंक्शन किशोर जी परिहार, प्रवीण जी भाटी, राम कृष्ण जी ,विक्रम सिंह जी, नरेंद्र सिंह जी, प्रमोद जी, महेंद्र जी, ओम जी, आदित्य रमन जी , गोपाल जी ,मोहित जी यतीश जी आदि उपस्थित रहे 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!