Dark Mode
जिला कारागृह के जेल प्रहरी भूख हड़ताल कर कर रहे हैं ड्यूटी का निर्वहन

जिला कारागृह के जेल प्रहरी भूख हड़ताल कर कर रहे हैं ड्यूटी का निर्वहन

सवाई माधोपुर. मुख्यालय के जिला कारागृह के जेल प्रहरीयों का भूख हड़ताल कर अनशन आज भी रहा जारी जिला कारागृह के जेल प्रहरी महेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कारागृह के जेल प्रहरी और मुख्य प्रहरी द्वारा वेतन विसंगति की मांग को लेकर आज भी भूख हड़ताल कर अनशन जारी है उन्होंने बताया कि दिनांक 13 जून 2023 से उनके द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद जेल प्रहरी ओ द्वारा दिनांक 21 जून 2023 से मेष का बहिष्कार कर भूख हड़ताल कर अनशन किया गया था और अपनी ड्यूटी भी भूखे रहकर निर्वहन कर रहे थे जो आज भी जारी है जेल प्रहरी महेंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा बातचीत कर वेतन विसंगति को लेकर चर्चा कर सकारात्मक आश्वासन दिया गया था जिस पर कोई निर्णय नहीं होने के बाद कारागृह के जेल प्रहरी और मुख्य प्रहरी वेतन विसंगति की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती जिला कारागृह के जेल प्रहरी और मुख्य प्रहरी भूखे रहकर अनशन जारी रखेंगे और अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!