जिला कारागृह के जेल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
सवाई माधोपुर। जिला कारागृह के जेल कर्मियों ने वेतन विसंगति की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन जिला कारागार के जेल कर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज महासंघ के बैनर तले जेल कर्मी 7 दिन तक काली पट्टी बांधकर वेतन विसंगति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि जनवरी मांह में जेल प्रहरीओ ने वेतन विसंगति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था प्रदर्शन के दौरान जेल कर्मियों को उनकी वेतन विसंगति के धरने के दौरान सीएमओ मैं हुई बातचीत के दौरान उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था पूरा नहीं किया गया जिस पर अब तक कोई सकारात्मक रूप और कार्यवाही नहीं होने पर आज फिर से जेल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया