जैन समाज ने मनाई आदिनाथ जयंती, श्रीजी को कराया नगर भ्रमण
टोंक । श्री दिगंबर जैन नसियां में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान का जन्मोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास साथ मनाया गया। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया आदिनाथ जयंती को लेकर जैन नसिया में प्रात: काल की बेला में श्रद्धालुओं ने मूलनायक आदिनाथ भगवान के समक्ष पंचामृत अभिषेक जिसमें दूध, दही, घी, केसर, चंदन, केसर बुरा, आमरस से किए जिनका सौभाग्य कमल आडऱा, अनिल आडऱा, टोनी आडऱा, महावीर दाखिया, ज्ञानचंद दाखिया, राजेश बोरदा, रमेश रोहतक, ओम ककोड़, चेतन जैन, नन्द लाल संघी, मोंटू ककोड़ को मिला, तत्पश्चात जलाभिषेक एवं दुग्ध शांतिधारा का आयोजन किया गया, तत्पश्चात जैन नसिया से श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई, जिसमें खवासी का सौभाग्य नेमीचंद बनेठा एवं महावीर प्रसाद पासरोटियां को मिला, श्री जी की रथ यात्रा मुख्य बाजार से निकाली गई, जो घंटाघर होते हुए वापस जैन नसिया पहुंची। इस रथयात्रा में जगह-जगह आरती एवं स्वागत किया गया। रथ यात्रा को युवा वर्ग अपने हाथ से रथ खींचते हुए चल रहे थे, बैंडबाजों पर महिलाएं एवं पुरुष भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे। दोपहर की बेला में श्रीआदिनाथ महामंडल विधान का आयोजन अनिल कुमार लावा वाले के सानिध्य में इंद्र इंद्राणी ने अघ्र्य समर्पित किए, शाम को सभी घरों में दीपक जलाए गए एवं जैन नसिया में आनंद यात्रा, गुरुभक्ति, प्रशनमंच स्वाध्याय, शास्त्रज्ञान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके समाज के भागचंद फुलेता, विमल बरवास, श्याम लाल जैन, हेमंत माधोपुरिया, गोलू माधोपुरिया, धर्म दाखिया, नरेश डिग्गी, रिंकू बोरदा, नरेंद्र छामुनिया, अनिल सर्राफ, ओम ककोड़, राजेश सर्राफ , मुकेश बरवास, आयुष फुलेता, आदिश गंगवाल, अशोक श्यामपुरा, अंकित बिलासपुरिया, रमेश काला, नवीन अलीगढ़, प्रकाश सेठी, सुरेंद्र अजमेरा वाले आदि मौजूद थे।