जैन समाज ने मनाया रोट-तीज का पर्व
टोंक । भाद्रपद शुक्ल तृतीया के शुभ दिन पर टोंक शहर के जैन धर्मावलंबियों द्वारा रोट तीज का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जैन धर्मावलम्बियों ने अपने घरों में रोट-खीर का भोग लगाया गया। राजेश अरिहंत ने बताया कि महिलाओं ने रोट तीज पर व्रत रखकर कथा सुनी। सुशीला देवी ने बताया कि समस्त मानवों को कथा बांचना, सुनना एवं उसका अनुमोदन करना चाहिए। कथा में बीना, अनीता, आशा, मुन्नी देवी, निशा, सीमा, रीटा, संतोष, शालिनी, मधु, कमलेश, कांता, सुनीता एवं निशा आदि महिलाएं मौजूद थी। रतनलाल सोगानी ने बताया कि इससे पूर्व प्रात: क्षीर सागर से जल लाकर पुरानी टोंक स्थित पाश्र्वनाथ मंदिर में भगवान पाश्र्वनाथ का अभिषेक एवं शांति धारा कर अष्ट द्रव्य एवं श्रीफल चढ़ाए गए। इसी प्रकर श्री दिगंबर जैन नसिया में आचार्य 108 सुनील सागर जी महाराज की श्रेष्ठ शिष्या आर्यिका सूत्रमति माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री दिगंबर जैन नसिया में पर्यूषण पर्व अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 10 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान, कमल सर्राफ , अध्यक्ष भागचंद फुलेता एवं मंत्री राजेश सर्राफ ने बताया कि प्रतिदिन सांयकाल अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पर्यूषण पर्व में प्रतिदिन प्रात:काल अभिषेक, शांतिधारा नित्यनियम पूजन के बाद सहस्त्रनाम महामंडल की पूजा अर्चना इस बीच में आर्यिका संघ का मंगल प्रवचन होगा।