Dark Mode
जैन समाज ने मनायया आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

जैन समाज ने मनायया आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

 

टोंक (हुक्मनामा समाचार)। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण पर्व श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि प्रात: काल अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात आदिनाथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर श्री जी समक्ष अघ्र्य समर्पित किए गए, तत्पश्चात श्रद्धालु द्वारा निर्वाण कांड बोलकर निर्वाण लड्डू आदिनाथ भगवान के जयकारों के साथ चढ़ाया गया । इस मौके पर संजय संघी, अंकुर पाटनी, ओम ककोड, मुकेश बरवास, सक्षम पासरोटियां, आयुष फुलेता एवं हर्षित मोहम्मद गढ़ आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!