Dark Mode
जैन प्रवर्तन रथ आयेगा टोंक

जैन प्रवर्तन रथ आयेगा टोंक

टोंक। दिगम्बर जैन समाज की और से अयोध्या में संचालित अयोध्या तीर्थ प्रभावना प्रवर्तन रथ आगामी 13 अगस्त रविवार को टोंक शहर में आयेगा, जिसको लेकर जैन समाज ने प्रभावना हेतु तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस रथ यात्रा के राजस्थान के संयोजक उदयमान जैन व संयुक्त संयोजक दिलीप जैन ने अमीरगंज समाज के अध्यक्ष भागचंद जैन फुलेता, श्यामलाल फुलेता, सुरेश संघी, खंडेलवाल सरावगी समाज के अध्यक्ष रमेश छापड़ा से मिलकर तैयारियों का जायजा लिया एवं कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं वीरेन्द्र संघी ने बताया कि अयोध्या 5 तीर्थकरों जन्म भूमि है, वहाँ आर्यिका ज्ञानमति माताजी की प्रेरणा से तीर्थ का विकास चल रहा है। विकास में जन-जन की सहभागिता के उद्देश्य से यह रथ पुरे भारत में भ्रमण कर रहा है, जो तिजारा से राजस्थान के लिए रवाना हुआ है, जो आगामी 13 अगस्त को सवाईमाधोपुर होते हुए टोंक आएगा। इस मौेके पर श्री दिगंबर जैन नसिया में प.पू. आर्यिका 105 सूत्रमति माताजी के मंगल सानिध्य में धर्मसमा का आयोजन किया जायेगा। तपश्चात् रथ को नगर के मुख्य बाजार होते भ्रमण कराया जायेगा। जैन समाज ने सफल आयोजन के लिए टोंक में तैयारियां की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!