Dark Mode
चातुर्मास के दौरान जैन संतो का नगर प्रवेश, जगह जगह हुआ स्वागत

चातुर्मास के दौरान जैन संतो का नगर प्रवेश, जगह जगह हुआ स्वागत

डग. जेन समाज के द्वारा चातुर्मास हेतु पूज्य साध्वी मुक्ति प्रिया श्रीजी आदि ठाणा 8 का मंगल प्रवेश चतुर्विद संघ के साथ हुआ। आचार्य अशोक सागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा साध्वी जी मुक्तिप्रिया श्रीजी ,रिजुप्रिया श्रीजी ,मृदुप्रिया श्रीजी,आदि ठाणा 6 का मंगल प्रवेश में उपस्थित रहे । कस्बे में चतुर्विदसंघ के साथ मंगल प्रवेश हर्षोल्लास के साथ हुआ , मंगल प्रवेश गायत्री शक्तिपीठ से शुरू हुआ जुलूस में बडौद, भवानीमंडी , डग , चोमेहला , नागेश्वर उन्हेल , दुधालिया के महिला मंडल व बालिका मण्डल द्वारा प्रवेश के दौरान सांस्कृतिक व लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देते हुए जुलूस में साथ निकले नासिक ढोल आकर्षण का केंद्र रहे जगह जगह रंगोली बनाकर स्वागत वंदन किया यहाँ जुलूस पुराना बस स्टेण्ड से ग्राम पंचायत के सामने पहुंचा जहाँ पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्रसिंह परिहार द्वारा श्रीफल भेंट कर स्वागत किया , खाटू श्याम प्रेमी भक्त मंडल द्वारा वही जैन समाज द्वारा चावल की गवली बना कर स्वागत किया जुलूस पद्मप्रभू जैन उपाश्रय पहुंचा जहा धर्म सभा आयोजित हुई वही मनीष मेहता जावरा द्वारा संगीत द्वारा स्वागत गीत सहित बहुमान , चातुर्मास में पधारे आचार्य श्री व मुक्तिप्रिया श्रीजी म.सा. को कामली ओढाने का चढ़ावा फकीर चन्द गुगलिया परिवार द्वारा लिया गया। चतुमास के लिए प्रवचन हाल का फीता काट कर स्वागत का चढ़ावा वर्षीतप ग्रुप नीमच ने लिया । आचार्य अशोक सागर सुरिश्वर जी म.सा. का चातुर्मास उन्हेल नागेश्वर में 29 जून को प्रवेश होगा ।आचार्य श्री जैन समाज के आग्रह से डग प्रवेश में शामिल हुए वही विजय प्रकाश धिंग के द्वारा निज मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण करके उचित दिशा निर्देश देंगे रविवार को ही विहार कर देंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!