Dark Mode
जैन समाज के सबसे बड़ा अवार्ड नवकार उपाधि अलंकरण का कार्यक्रम घोषित

जैन समाज के सबसे बड़ा अवार्ड नवकार उपाधि अलंकरण का कार्यक्रम घोषित

5 से 7 मई इंदौर में होगा उपाधि अलंकरण, सभी अवार्डी के लिए टीवी पर 15 मिनिट का टॉक शो


देश विदेश के 2 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचाएगा अवार्डी की कहानी उन्ही की जुबानी


बाड़मेर : जैन समाज का सबसे बड़ा अवार्ड शो "नवकार उपाधि अलंकरण" का सम्मान समारोह कार्यक्रम आगामी माह में 5 से 7 मई को इंदौर में आयोजित किया जा रहा है, आयोजक समिति ने जानकारी देते हुए बताया की जैन समाज के द्वारा देश - दुनिया में सामाजिक और जनहित कार्यों में दिए गए योगदान के लिए जैन समाज के महानुभावों सहित जैन संत (गुरु भगवंतों) और सामाजिक संस्थानों के अलावा राजनीती में रहकर जैन धर्म एवं भगवान् महावीर के सिद्धांत अहिंसा व परोपकार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों को नवकार उपाधि से अलंकृत किया जायेगा।

आयोजक समिति ने कार्यक्रम जारी करते हुए बताया की आयोजन को टीवी चैनलों एवं ओटीटी प्लेटफार्म के माध्यम से अवार्ड टॉक शो के रूप में देश दुनिया के दर्शकों तक पहुंचने के लिए प्रसारित किया जायेगा। जिस टॉक शो में समस्त अवार्डी (नवकार उपाधि से अलंकृत होने वाले महानुभाव) को अपनी बात देश दुनिया के समक्ष रखने के लिए 15 मिनिट का समय मिलेगा। टॉक शो के माध्यम से देश दुनिया को यह जानकारी उपलब्ध करवाया जायेगा की जैन धर्म द्वारा देश दुनिया में समय - समय में क्या - क्या योगदान दिया गया और समाज आम जन के लिए किन - किन विषयों पर कार्य करने के लिए तत्पर है। आयोजक ने आगे जानकरी देते हुए बताया की टीवी चैनलों के माध्यम से करीब 2 करोड़ से अधिक दर्शकों तक आयोजन को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!