Dark Mode
जैन संत की हत्या के विरोध में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

जैन संत की हत्या के विरोध में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

 
भवानीमंडी. भवानीमंडी में सकल दिगंबर जैन समाज ने कर्नाटक में हुई जैन  संत की निर्मम हत्या के विरोध में मौन जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम थानाधिकारी रामनारायण भंवरिया को ज्ञापन सौंपा। दिल्ली से पूर्व श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नगर में चातुर्मास हेतु विराजित मुनि श्री द्वारा समाज को संगठित होकर घटनाक्रम का विरोध करने की बात कही। गौरतलब है कि विगत दिनों कर्नाटक राज्य में स्थित बेलगांव के चिकोड़ी जिले में दिगंबर जैन मुनि काम कुमार नन्दी महाराज की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर समूचे देश के जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है, जहां जैन समाज द्वारा मौन रैली निकालकर थाना परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन के माध्यम से हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाने के साथ ही देश के प्रत्येक राज्य में संतो की सुरक्षा की मांग की गई साथ ही ऐसी घटनाओं की पुर्नावृत्ति पर भी प्रभावी रोक लगाने की मांग की। इस दौरान दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन जुली, श्वेताम्बर मूर्ति पूजक अध्यक्ष प्रमोद नागौरी, स्थानकवासी अध्यक्ष कालूलाल सालेचा, हीरालाल विजावत, संतोष पाटनी, नरेन्द्र सांवला, आशीष जैन, भाजपा नेता व पालिका पार्षद प्रदीप जैन आवर, कांग्रेस नेता गोपाल जायसवाल आदि सहित सैकडों की संख्या में महिला पुरूष शामिल थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!