Dark Mode
जैन वीर मंडल कुचामन ने पाचोता जैन मंदिर में की साफ सफाई

जैन वीर मंडल कुचामन ने पाचोता जैन मंदिर में की साफ सफाई

मारोठ:- कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पाचोता में रविवार को श्री जैन वीर मंडल कुचामन द्वारा पारसनाथ जैन मंदिर पाचोता में साफ सफाई अभियान चलाया। जैन वीर मंडल कुचामन के संयोजक पवन जैन, सौभाग मल जैन, विनोद जैन ,प्रमोद जैन, सचिन जैन ,सुनील जैन, अजीत जैन ,मनीष जैन, तेजराज जैन, अशोक जैन द्वारा सुबह से शाम तक मंदिर में अस्त व्यक्त पड़े समान को व्यवस्थित कर श्री जी की साफ-सफाई कर धूमधाम से पूजा पाठ कर आरती की। इस दौरान पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के नेमीचंद जैन, पवन शाह,ओमप्रकाश भूणी वाले, प्रदीप गोधा सहित कई लोगों ने जैन वीर मंडल कुचामन के सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!