Dark Mode
जयपुर : नवरात्रि पर माय ओन स्कूल में दुर्गा अष्टमी का भव्य आयोजन

जयपुर : नवरात्रि पर माय ओन स्कूल में दुर्गा अष्टमी का भव्य आयोजन

जयपुर । सिविल लाइंस विधानसभा के श्याम नगर मंडल की प्रमुख कार्यकर्ता ष्टि सेठी के सौजन्य से माय ओन स्कूल में दुर्गा अष्टमी का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नन्हीं देवियों का सम्मान कर भारतीय संस्कृति की उस परंपरा को उजागर किया गया, जिसमें कन्याओं को पूजनीय माना जाता है। इस अवसर पर सिविल लाइंस के लोकप्रिय विधायक गोपाल शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन किया। आयोजन में भूपेंद्र सिंह राजावत, सुभाष सेठी, सागर सेठी, पार्षद पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव सहित अनेक गणमान्य जन एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में आशीर्वाद स्वरूप नन्हीं कन्याओं को उपहार प्रदान किए गए और कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!