Dark Mode
जयपुर: अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत ईओआई के लिए आवेदन 29 जुलाई तक

जयपुर: अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत ईओआई के लिए आवेदन 29 जुलाई तक

जयपुर। बजट घोषणा वर्ष 2025-26 अन्नपूर्णा भंडार योजनाके अन्तर्गत एफएमसीजी उत्पादनकर्ता एवं एग्रीगेटर्स 29 जुलाई तक ईओआई (रूचि की अभिव्यक्ति) के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लि.,जयपुर के स्तर से एफएमसीजी उत्पादों के करने हेतु नवीन ईओआई (रूचि की अभिव्यक्ति) दिनांक 08.07.2025 को जारी की गई है। इसकी प्री- ईओआई बैठक निगम मुख्यालय पर दिनांक 15 जुलाई को सुबह 11:00 बजे एवं द्ग-क्कह्म्शष् पोर्टल पर ईओआई हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई को सांय 06:00 बजे नियत की गई है। ईओआई से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल व निगम की बेवसाईट से प्राप्त की जा सकती है । निगम कार्यालय में उपस्थित होकर या हेल्पडेस्क नं. 0141-2744484 से भी कार्यालय समय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है । उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अनुसार प्रदेशभर में 5000 उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाने है। योजना का मुख्य उद्देश्य अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाना है। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कार्यरत उचित मूल्य दुकानदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके माध्यम से जनसाधारण को उच्च गुणवत्ता की मल्टीब्रान्ड उपभोक्ता वस्तुएँ उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध कराना भी इस योजना का लक्ष्य है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!