Dark Mode
जयपुर डिस्कॉम ने विद्युत बिलों के भुगतान की तिथि बढाई

जयपुर डिस्कॉम ने विद्युत बिलों के भुगतान की तिथि बढाई

जयपुर। बिलिंग सर्वर डाउन होने एवं पेमेंट गेटवे में 14 अक्टूबर को तकनीकी समस्या आने की वजह से जयपुर डिस्कॉम द्वारा बिजली बिलों की देय तिथि को 14 अक्टूबर से बढाकर 17 अक्टूबर कर दिया है। उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का बिना किसी पेनल्टी के 17 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बिलिंग सर्वर डाउन होने व पेमेंट गेटवे में आई इस तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया गया है और उपभोक्ता अब ऑनलाइन माध्यम से भी अपने बिजली बिलों का भुगतान कर सकतें हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान सुविधा का लाभ लेने के लिए बिजली मित्र एप की सुविधा पहले से ही उपलब्ध करवाई हुई है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता विद्युत बिलों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के साथ ही ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!