एसओएफ इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड में जयपुर की छात्रा ने हासिल की दूसरी रैंक
जयपुर. साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित एसओएफ इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड में जयपुर की छात्रा सिद्धिक्षा टाक ने इंटरनेशनल रैंक में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं छात्रा ने जोनल रैंक और स्कूल रैंक में पहला स्थान प्राप्त किया है। सिद्धिक्षा जयपुर के हिंदुस्तान इंटरनेशनल अकेडमी स्कूल की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर छात्रा को पुरस्कार में गिफ्ट्स, इंटरनेशनल सिल्वर मेडल, मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन, आउटस्टैन्डिंग परफॉर्मेंस और डिस्टिंक्शन सर्टिफिकेट के साथ-साथ स्टूडेंट परफॉर्मेंस रिपोर्ट प्रदान की गई है। छात्रा की इस उपलब्धि पर परिजनों और स्कूल प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त की।