Dark Mode
जयपुर: विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल का हुआ अभिनंदन

जयपुर: विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल का हुआ अभिनंदन

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र में अभिभाषण दिया

जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र में बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 2026 का अभिभाषण दिया। इससे पहले राज्यपाल बागडे के विधानसभा पहुंचने पर उनका विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. निवास और विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने स्वागत किया। राज्यपाल बागडे को विधानसभा के मुख्य द्वार पर आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। बाद में राज्यपाल बागडे को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया। राज्यपाल ने विधानसभा में एक घंटे 21 मिनिट 23 सेकेंड में अपना अभिभाषण पूरा किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!