जयपुर: विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण बुधवार को प्रातः 11 बजे
जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे बुधवार, 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के सत्र में अभिभाषण देंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास और विधानसभा के प्रमुख सचिव विधानसभा पहुँचने पर राज्यपाल श्री बागडे का स्वागत करेंगे।