Dark Mode
जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस का विजय नगर स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ

जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस का विजय नगर स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ

 
 
जयपुर .  रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु  जयपुर-हैदराबाद-जयपुर  एक्सप्रेस का बिजयनगर स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ आज दिनांक 07 अप्रैल-2023  को  विजयनगर स्टेशन पर  मुख्य अतिथि  भागीरथ चौधरी माननीय सांसद लोकसभा, अजमेर द्वारा मंडल रेल प्रबंधक अजमेर  राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थिति में गाड़ी संख्या 12719 जयपुर -हैदराबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे। लंबी दूरी की ट्रेन का विजय नगर स्टेशन पर ठहराव से आमजन में खुशी की लहर दिखाई दी। इस अवसर पर स्वयं सांसद अजमेर भागीरथ चौधरी द्वारा ट्रेन ड्राइवर का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया ।
 
 गाडी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस द्वि सप्ताहिक रेलसेवा बिजयनगर स्टेशन पर 18.28 बजे आगमन एवं 18.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस द्वि सप्ताहिक रेलसेवा का बिजयनगर स्टेशन पर 01.40 बजे आगमन एवं 01.42 बजे प्रस्थान करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!